बीजापुर में नक्सलियों की लगाई प्रेशर आईईडी से दो जवान हुए घायल

बीजापुर 18 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में गुरुवार दोपहर नक्सलियों की लगाई प्रेशर आईईडी की चपेट में आकर डीआरजी के दो जवान घायल हो गए। दोंनो को गंभीर हालत में बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उनका इलाज जारी है। इसके अलावा दंतेवाड़ा में जवानों ने एक महिला नक्सली को मार गिराया है।

जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने मुतवेंडी और पीड़िया के बीच प्रेशर आईईडी बिछाई थी, जब जवान उस रास्ते से गुजरे अचानक जोरदार धमाके के साथ आईईडी में ब्लास्ट हो गया, जिसकी चपेट में आने से डीआरजी के जवान दिनेश हलवा और किशन हपका घायल हो गए। मामला जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र का है, बीजापुर एसपी जितेन्द्र यादव ने इस घटना की पुष्टि की है।

Next Post

मोदी भाजपा के मुख्यालय पहुंचे, आम कार्यकर्ताओं से मिले

Thu Jul 18 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली, 18 जुलाई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार शाम को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय पहुंचे और पार्टी के आम कार्यकर्ताओं से मिल कर उनकी कुशल क्षेम पूछी। श्री मोदी के भाजपा मुख्यालय पहुंचने पर […]

You May Like