
रीवा,राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर रीवा-सीधी मार्ग पर बदबार स्टैंड के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। सीधी से आ रही पवन एक्सप्रेस बस और रीवा की ओर से जा रहे बल्कर में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
स्थानीय लोगों ने तुरंत गुढ़ थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचा और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में करीब 20 घायल लोगों को एंबुलेंस से संजय गांधी अस्पताल रीवा भेजा गया है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में करीब आधा दर्जन लोगों की मौत की आशंका है। मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
