इस बार ‘ बदलेंगे हरियाणा का हाल अब लायेंगे केजरीवाल ’

चंडीगढ़, 18 जुलाई (वार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हरियाणा के लाल आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पूरे देश की राजनीति को बदला। इसलिये इस बार ‘बदलेंगे हरियाणा का हाल अब लायेंगे केजरीवाल।’

श्री मान ने गुरुवार को हरियाणा में आगामी विधानसभा (विस) चुनावों के मद्देनजर आप के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह एवं राज्यसभा सांसद तथा राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) डॉ. संदीप पाठक के साथ संयुक्त प्रेसवार्ता की।

इस मौके पर श्री मान ने कहा कि हरियाणा की जनता ने सभी पार्टियों को मौका दिया, लेकिन सबने हरियाणा को लूटा, इसलिए राज्य की जनता अब बदलाव चाहती है।

उन्होंने कहा कि आप ने सबसे जल्द राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त किया है। दो राज्यों में आप की सरकार है, पांच विधायक गुजरात और दो विधायक गोवा में हैं। चंडीगढ़ और सिंगोली में हमारा मेयर है। आप पूरी ताकत के साथ सभी 90 विधानसभा सीटों पर हरियाणा में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। दिल्ली और पंजाब में आप की सरकार है। आधा हरियाणा पंजाब तो आधा दिल्ली से जुड़ा है।

श्री मान ने कहा कि हरियाणा की दिल्ली और पंजाब से संस्कृति मिलती है। अभी विधानसभा उप चुनाव में आप ने जालंधर सीट से एकतरफा जीत दर्ज की। लोकसभा चुनाव में संगरूर, होशियारपुर और अनंतपुर सीट जीती। उन्होंने कहा, “ मुख्यमंत्री होने के नाते मेरा फर्ज बनता है कि जहां भी पूरे देश में मेरी ड्यूटी लगायी जायेगी मैं प्रचार करने जाउंगा। हम पूरी ताकत के साथ एक टीम बनाकर लड़ेंगे। ”

श्री सिंह ने कहा कि श्री मोदी के अनुसार पिछले 10 साल से हरियाणा में डबल इंजन की सरकार चल रही है, लेकिन पिछले 10 साल में इस डबल इंजन की सरकार ने हरियाणा को क्या दिया है, ये बहुत महत्वपूर्ण सवाल है।

Next Post

कुशीनगर: पीएम सूर्य घर योजना के तहत 8000 लोगों का किया सर्वे

Thu Jul 18 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email कुशीनगर 18 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के 450 संचालकों ने 8000 बिजली उपभोक्ताओं का पीएम सूर्य घर योजना के तहत सर्वे किया है। जिले के 2200 कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालकों द्वारा गांव में […]

You May Like