रणबीर-आलिया के साथ अपनी दादी नीतू कपूर के साथ खूबसूरत अंदाज में बात करती नजर आयी राहा

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड की चर्चित और बेहद प्यारी बच्ची राहा कपूर अपने माता-पिता और दादी के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर बात करती देखी गयीं।

बॉलीवुड के स्टार अभिनेता रणबीर कपूर परिवार के साथ गणेश चतुर्थी मनाने के बाद पत्नी आलिया भट्ट, बेटी राहा और मां नीतू कपूर के साथ हवाई अड्डे पर दिखे। इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो में राहा मीडियकर्मियों को हाथ हिलाते हुए भी दिख रही हैं।

वीडियो में आलिया, राहा और रणबीर सुरक्षा द्वारा पर अपने टिकट की जांच कराने के बाद हवाई अड्डे में प्रवेश करते दिखे तभी नीतू कपूर भी उनके साथ शामिल हो जाती हैं। राहा अपनी दादी को अपनी ओर आते देख कर प्यार से मुस्कुराती दिखीं। राहा ने उनसे कुछ कहा भी, अभिनेत्री ने भी राहा को जवाब दिया।हवाई अड्डे पर राहा की मनमोहक उपस्थिति ने प्रशंसकों के बीच खूब सुर्खियां बटोरी।

Next Post

पूजा हेगड़े ने सिम्मा 2024 में किया परफार्म

Tue Sep 17 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email दुबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने दुबई में दक्षिण भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (सिम्मा) में शानदार प्रस्तुति देकर लोगों का दिल जीत लिया। पूजा हेगड़े ने सिम्मा 2024 में बुट्टा बोम्मा और सिटी मार जैसे ट्रैक […]

You May Like