यादव ने दुर्घटनाओं पर शोक जताया

भोपाल, 23 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पांढुर्णा जिले में बस दुर्घटना और महू के चोरल ग्राम में फार्म हाउस की छत गिरने की दुखद घटनाओं पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भोपाल से हैदराबाद जा रही बस के पलटने से यात्रियों की असामयिक मृत्यु और महू में निर्माणाधीन फार्म हाउस की छत गिरने से हुई मजदूरों की मृत्यु अत्यंत दुखद है।

मुख्यमंत्री ने प्रशासन को घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। गंभीर घायलों को नागपुर रेफर किया गया है। उन्होंने दोनों हादसों के मृतकों के परिजन को मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान से दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं।

श्री यादव ने दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने और शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति देने की भगवान महाकाल से प्रार्थना की है।

Next Post

खुले बोरवेल में दुर्घटना होने पर होगी एफ.आई.आर.

Fri Aug 23 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 23 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश में खुले बोरवेल में दुर्घटना होने पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार खुले बोरवेल (नलकूप) में इंसानों के गिरने से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए, राज्य सरकार […]

You May Like