सज्जादा नशीन हज़रत सूफी सैय्यद फैजान उल हक साहब शिराजी के हाथों होगी परचम कुशाई

दमोह।जश्न-ए-ईद-मिलाद-उन-नबी (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के मुकद्दस मौके पर जश्न ईद मिलाद उन नवी शहर कमेटी’ की जानिब से आयोजित 12 दिवसीय विशेष दीनी व शैक्षणिक कार्यक्रमों का कल, यानी 26 अगस्त 2026 को ऐतिहासिक समापन होने जा रहा है। कमेटी द्वारा बीते 15 अगस्त 2026 से लगातार शहर में विभिन्न तकरीरी प्रोग्राम (धार्मिक व्याख्यान) और बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक सवालिया प्रोग्राम (इस्लामिक क्विज) का शानदार आयोजन किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय अवाम और बच्चों ने हिस्सा लिया।

*सूफी सैय्यद फैजान उल हक साहब शिराजी करेंगे परचम कुशाई*

कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि समापन के मुख्य विलादत दिवस यानी 26 अगस्त 2026 को सुबह 7 बजे मुर्शिद बाबा मैदान में मुकद्दस परचम कुशाई (ध्वजारोहण) का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह रस्म पीरे तरीकत जनाब हज़रत सूफी सैय्यद फैजान उल हक साहब शिराजी (सज्जादा नशीन: बशीर उल औलिया व शिराज उल औलिया, ग्वालियर शरीफ) के मुकद्दस और नूरानी दस्ते मुबारक (कर-कमलों) से अदा की जाएगी। इस दौरान देश और शहर में अमन-ओ-अमान, भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआ मांगी जाएगी।

*मुर्शिद बाबा मैदान से रवाना होगा विशाल जुलूस:*

परचम कुशाई की रस्म के तुरंत बाद मुर्शिद बाबा मैदान से ही ईद-मिलाद-उन-नबी का मुख्य और ऐतिहासिक जुलूस पूरी अकीदत व एहतराम के साथ रवाना होगा। आशिकाने रसूल का यह कारवां शहर के तमाम परंपरागत और निर्धारित मार्गों से होता हुआ गुज़रेगा। जुलूस में नात-ख्वानी, इस्लामी नारों और शांति के संदेशों के साथ शामिल होकर अकीदतमंद आगे बढ़ेंगे। पूरे मार्ग का भ्रमण करने के बाद यह जुलूस पुनः अपने शुरुआती बिंदु यानी मुर्शिद बाबा मैदान में पहुंचकर शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त होगा।

कमेटी के ज़िम्मेदारों ने शहर की तमाम दीनी तंजीमों, नौजवानों और अवाम से अपील की है कि वे कल 26 अगस्त को समय पर मुर्शिद बाबा मैदान पहुंचकर परचम कुशाई का हिस्सा बनें और जुलूस-ए-मोहम्मदी को पूरी अनुशासित व्यवस्था, अदब और कौमी एकता की मिसाल के साथ कामयाब बनाए। सदर एजाज़ आलम, नायाब सदर गुलाम दस्तगीर कुरैशी, सूफी आदिल ठेकेदार, उबैद अहमद गौरी, मोहम्मद आरिफ कुरैशी, अल्तमश जमजम,

सरपरस्त मोहम्मद वहीद कुरैशी, सचिव मोहम्मद समीर कुरैशी, शमीम कुरैशी, रिजवान हुसैन, सदस्य सत्तार खान, चुन्नू पेंटर, इकबाल खान पार्षद, वकील कुरैशी, मुबीन कुरैशी, शकील भाई, जुनैद कुरैशी, जावेद मोना कुरैशी, शुऐब अहमद, मनाज़िर खान, अकबर खान, फहीम खान, राज कुरैशी, शेख राशिद, अरमान खान, नज़र बारिश, पप्पू खान, प्रिंस खान, शेख सफीक, इकबाल कुरैशी मौजूद रहे।

Next Post

कलेक्टर ने 19 अधिकारियों को दिया कारण बताओ नोटिस

Tue Aug 25 , 2026
रीवा, कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर 19 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस दिया है. नोटिस का तीन दिन की समय सीमा में संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने पर मध्यप्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील नियम 1966 के तहत दण्डात्मक कार्यवाही […]

You May Like