
ग्वालियर। मानसून फैमिली ट्रैकिंग कार्यक्रम के अंतर्गत यूथ हॉस्टल्स ग्वालियर के सदस्य शहर से 75 किमी की दूरी पर स्थित धूमेश्वर महादेव पहुंचे । संस्था के अध्यक्ष विजय गर्ग, चेयरमैन शैलेंद्र माहौर, संस्था सचिव और प्रदेश उपाध्यक्ष रामनारायण मिश्रा, संयोजक गौरव सिंघल ने फ्लैग दिखाकर दो बस व चार कारों को रवाना किया । रास्ते में जोरासी हनुमान एवं लक्ष्मी देवी मंदिर के सभी ने दर्शन किए। रास्ते भर सभी सदस्य अंताक्षरी खेलते हुए एवं आपस में बातचीत करते हुए अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचे । धूमेश्वर महादेव मंदिर 500 वर्ष पुराना व विशाल ऐतिहासिक शिवलिंग है जो पार्वती नदी के तट पर स्थित है । मंदिर के पास बहती हुई पार्वती नदी पर तेज रफ्तार से गिरता हुआ झरना और उसे उठते हुए धुआंधार पानी का सौंदर्य देखते ही बनता है। कार्यक्रम में 125 सदस्यों ने भाग लिया जिसमें महिला, पुरुष व बच्चे शामिल हुए।
एसोसिएशन के संरक्षक व पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल ने सपत्नीक व अध्यक्ष विजय गर्ग ने परिजनों सहित शामिल होकर उत्साहवर्धन किया। संस्था के सदस्यों में नदी के किनारे पर सुरक्षित रूप से पानी में स्नान किया। कुछ सदस्यों ने तीन किलोमीटर की पहाड़ी पर ट्रैकिंग भी की। कार्यक्रम के दौरान संस्था के सदस्यों में शानदार गाने गाकर सभी का मनोरंजन किया। सदस्यों ने हाऊजी भी खेली। 10 सदस्यों ने संस्था की 2 वर्ष की सदस्यता भी ग्रहण की । शाम को नवग्रह मंदिर डबरा होते हुए रात में ग्वालियर नियत स्थान पर सकुशल लौटे। आयोजन को सफल बनाने में सुनील राय, सतीश अग्रवाल, भूपेंद्र शर्मा, डॉ समीर भार्गव, विजय अग्रवाल , लोकेश वैश्य, रविंद्र राजपूत, मुकेश अग्रवाल की भूमिका प्रमुख रही।
