निगम आयुक्त संघ प्रिय को दी भावभीनी विदाई

ग्वालियर। नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय का सिंगरौली जिला में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर स्थानांतरण होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने उन्हें नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों की सराहना की।

समारोह में कलेक्टर रुचिका चौहान ने उनके कार्यकाल को सफल कार्यकाल बताते हुए कहा कि संघ प्रिय ने नगर निगम आयुक्त रहते बहुत कम समय में काफी सराहनीय कार्य किया। उन्होंने कहा कि उनके सरल और व्यवहारिक स्वभाव को सभी अधिकारी, कर्मचारी और शहरवासी लंबे समय तक याद रखेंगे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने कहा कि निगम आयुक्त संघ प्रिय ने मिलनसार छवि के लिए शहर और अधिकारियों में अपनी अलग छाप छोडी है।

*वरिष्ठ अधिकारियों की रही उपस्थिति*

समारोह में जिला पंचायत सीईओ सौजान सिंह रावत, जिला पंचायत सीधी की सीईओ सौम्या आनंद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जग्गा, अपर आयुक्त प्रदीप तोमर, मुनीश सिकरवार, एसडीएम अतुल सिंह तथा नरेश बाबू सहित प्रशासनिक अमले के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान नगर निगम के अधिकारियों ने संघ प्रिय के कुशल नेतृत्व, प्रशासनिक कार्यशैली और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर उन्हें नए पद पदस्थापना के लिए मंगलकामनाएं दीं। समारोह का संचालन सहायक खेल अधिकारी विजेता सिंह द्वारा किया गया।

Next Post

रीवा में 75 साल पुरानी ऐतिहासिक चौरसिया बिल्डिंग जमींदोज

Mon Aug 24 , 2026
रीवा, रीवा शहर के अमहिया मार्ग स्थित करीब 75 साल पुरानी और प्रसिद्ध ‘चौरसिया बिल्डिंग’ को सोमवार को नगर निगम की टीम ने बुलडोजर चलाकर पूरी तरह से जमींदोज कर दिया है. दो दिन पहले हुई भारी बारिश के कारण इस जर्जर इमारत का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर गया […]

You May Like