स्वाइन फ्लू से ऋषि नगर की महिला की मौत

उज्जैन, उज्जैन के ऋषि नगर में निवासरत एक महिला की रविवार 17 अगस्त 2026 को स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। इसे मध्यप्रदेश में इस सीजन में स्वाइन फ्लू से पहली मौत माना जा रहा है।

मौत की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। माधवनगर अस्पताल में स्वाइन फ्लू मरीजों के लिए विशेष आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है।

*ऋषि नगर में जांच करने पहुंचा अमला*

महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ऋषि नगर पहुंची और क्षेत्र में स्क्रीनिंग शुरू की। आसपास के घरों में लोगों की जांच की जा रही है और संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए जा रहे हैं।

विभाग ने लोगों से सतर्कता बरतने और सर्दी, खांसी, बुखार के लक्षण दिखने पर तुरंत अस्पताल में संपर्क करने की अपील की है।

Next Post

पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन

Thu Aug 20 , 2026
नयी दिल्ली, 20 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व सांसद तथा 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामलों में तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे सज्जन कुमार का गुरुवार को निधन हो गया। वह 80 साल के थे। बताया गया है कि जेल में अचानक श्री कुमार की […]

You May Like