ईडी और सीबीआई से डरा रही है केन्द्र सरकार: लखन

दिल्ली सीएम की गिरफ्तारी पर साधा निशाना
 जबलपुर: दिल्ली मुख्यमंत्री  अरविंद केजरीवाल की ईडी द्वारा गिरफ्तारी के बाद सियासी पारा चढ़ गया है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता उनके समर्थन में जहां लामबंद हो गए तो वहीं विपक्षी दलों के नेता भी एकजुट होते नजर आ रहे हैं। इस बीच कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व विधायक से विधायक लखन घनघोरिया का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि सीबीआई, ईडी का गलत उपयोग करके विपक्षी पार्टी के नेता, मंत्री, सांसद और विधायकों पर दबाव बनाया जा रहा है। आगे उन्होंने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि भाजपा के सामने जो भी पावरफुल दिखता है उन्हें ईडी, सीबीआई की कार्रवाई के नाम से डराया जा रहा है।  जिसका उदाहरण अरविंद केजरीवाल पर हुई कार्रवाई में दिख रहा है।
केन्द्र सरकार को बताया दमनकारी सरकार
पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया ने  केन्द्र सरकार को घेरते हुए दमनकारी सरकार बताया है। उन्होंने कहा कि  हिंदुस्तान के लोकतंत्र को सत्ता में बैठे लोग अपनी असीमित शक्तियों से कुचलने की कोशिश कर रहे है, पर वो ये न समझे की इसमें सफल होंगे, देश की जनता सब देख रही है और बहुत जल्द इसका परिणाम भी सामने आऐगा।
दौर सबका आता है, समझ लें
श्री घनघोरिया ने केन्द्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि दौर सबका आता है ये समझ लें। समय हमेशा एक जैसा नहीं रहता है, कभी न कभी सारी बातों का प्रतिकार भी होता है।
    मालवीय चौक में प्रदर्शन 
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी ने मालवीय चौक पर धरना प्रदर्शन किया। मुख्य प्रदेश प्रवक्ता डॉ पीयूष जोशी ने बताया कि पहले कांग्रेस के अकाउन्ट्स को फ्रीज़ करना और अब भारत की सबसे तेजी से बढ़ती राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष केजरीवाल के विरूद्ध दमनकारी कार्यवाही दर्शाती है कि भाजपा लोकसभा चुनाव से डरी हुई है और विपक्ष रहित चुनाव चाहती है।

Next Post

कांग्रेस से यादव का नाम तय, घोषणा बाकी!

Sat Mar 23 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email  टिकट ऐलान के पहले दिनेश को मिल गई बधाईयां जबलपुर: जबलपुर लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने जहां अपने प्रत्याशी आशीष दुबे को चुनावी मैदान में उतार दिया है तो वहीं कांग्रेस अब भी प्रत्याशी के चयन […]

You May Like

मनोरंजन