
सागर। जून जुलाई लगभग सूखा निकल जाने के बाद सावन माह मे अगस्त माह के दूसरे पखवाड़े की शुरुआत झमाझम बारिश के साथ हुई। आज रविवार की सुबह से झमाझम बारिश के दौर शुरू हुए। जो दोपहर बाद तक चलते रहे। नौ घंटे मे लगभग दो इंच बारिश दर्ज की गई है। कल शनिवार की सुबह से ही आसमान मे बादल छाए रहे और रूक रूक कर बारिश के दौर शुरू हुए। आज रविवार की सुबह तक सागर नगर मे 366 मिमी बारिश दर्ज की गई थी और आज सायंकाल तक 43 मिमी बारिश दर्ज की जा चूकी है। इस वर्ष पिछले साल की तुलना मे पचास प्रतिशत बारिश दर्ज नही हो सकी है। पिछले चौबीस घंटे के दौरान सागर जिले के मालथौन विकासखंड क्षेत्र मे 80 मिली बारिश दर्ज की गई है।इस वर्ष आज दिनांक तक देवरी विकासखण्ड मे सर्वाधिक बारिश 851 मिमी दर्ज की गई है तो वही शाहगढ मे सबसे कम 243 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इसके साथ ही गढ़ाकोटा मे 621 मिमी, बीना, मालथौन, राहतगढ मे भी 20 इंच से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है।
