लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी: निगमायुक्त

जबलपुर: जनविश्वास अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह बातें निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने शहर में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान की तैयारियों और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए कहीं उन्होंने सुबह सुबह दो संभागों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मध्य विधानसभा क्षेत्र में 14 अगस्त को आयोजित होने वाले शिविर की जानकारी दी और सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को बिना किसी परेशानी के शासन कीजनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने बताया कि 14 अगस्त को विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदान करना है। शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहाँ पात्र हितग्राहियों के आवेदन जमा करने से लेकर उन्हें तत्काल लाभान्वित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। अभियान के तहत पारदर्शी और त्वरित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए शिविर में नागरिकों की समस्याओं और आवेदनों की सीधी सुनवाई की जाएगी।

Next Post

ऑक्सीजन हब के रूप में पार्क विकसित हो: निगमायुक्त

Wed Aug 12 , 2026
जबलपुर: पर्यावरण संतुलन और ऑक्सीजन हब के रूप में पार्क को विकसित करने के लिए यह तकनीक अत्यंत प्रभावी साबित होगी। चिन्हित क्षेत्रों में मियावकी विधि से देशी व छायादार प्रजातियों के पौधे रोपने तत्काल तकनीकी तैयारी और भूमि का उपचार प्रारंभ किया जाए। यह बातें नगर निगम आयुक्त राम […]

You May Like