
भिंड, भिंड भारतीय किसान संघ के समस्त तहसीलों के प्रति निधियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में किसानों की समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर श्री किशोरी लाल मीणा के साथ विचार विमर्श हुआ कृषि विभाग के उप संचालक श्री राम सुजान शर्मा भी उपस्थित हुए किसानों ने बताया कि खाद के लिए किसान परेशान है, व्यवस्था ओ में सुधार किया जावे नक्शा सुधार , सीमांकन, नामान्तरण आदि समय सीमा में किये जावे न्यू शुक्ला वेयर हाउस में रखी किसानों की फसल वापिस दिलायी जावे रोवर मशीन से सीमांकन बन्द किये जावे तालाबों का सर्वे कराकर भूमाफियाओं से मुक्त कराया जावे तालाबों का अस्तित्व समाप्त करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जावे बीहड़ों की जमीन पर गौ अभयारण्य एवं गौचर एवं मंदिरों की जमीन पर गौशालाएं खोली जावे अटल एक्प्रेस वे पुराने प्रस्तावित मार्ग से शीघ्र बनाया जावे कनेरा योजना एवं अटेर पुल को शीघ्र चालू किया जावे सोसाइटियों में गरीबों का राशन ब्लैक किया जा रहा है ऐसे ब्लैक करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जावे बैठक की भूमिका नमो नारायण दीक्षित ने रखी बैठक में कुलदीप भदौरिया अवधेश सिंह कुशवाह,देवेश पचौरीलहार से भूपेंद्र तोमर, गंगा सिंह बघेल, मि होना से प्रदीप चौबे, रौन से शिव करने सिंह गोहद से अजमेर सिंह, मेहगांव से ब्रह्मा नन्द शर्मा, भिड से हाकिम सिंह यादव, अटेर से गंभीर भदौरिया, प्रहलाद सिंह भदौरिया, रामकरन सिंह भदौरिया, यतीन्द्र गुर्जर राजू भेटले रमेश दुवे, रणजीत दुवे आदि शामिल हुए
