प्रयागराज से लौट रही बस पलटी, एक की मौत 22 घायल

मऊगंज/भोपाल, 31 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले के बहेरा डाबर के समीप पचपहरा गांव में आज सुबह उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से सीधी की ओर जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। दुर्घटना में एक महिला यात्री की मौत हो गयी और बाइस अन्य घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बस प्रयागराज से सिंगरौली की ओर जा रही थी, तभी आज तड़के जैसे ही मऊगंज थाना क्षेत्र के बहेरा डाबर के समीप पहुंची अनियंत्रित होकर पलट गयी। स्थानीय लोगों की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची।इसके बाद बचाव और राहत कार्य करते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दुर्घटना में एक महिला यात्री की मौत हो गयी और करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गए।
घायलों में कुछ को जिला चिकित्सालय सीधी भेजा गया। वहीं कुछ को मऊगंज हॉस्पिटल में शिफ्ट कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को बेहतर उपचार के लिए संजय गांधी रीवा के लिए रेफर कर दिया गया है, जहां उपचार किया जा रहा है।
इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रयागराज से सिंगरौली लौट रही यात्री बस मऊगंज जिले अंतर्गत बहेरा डाबर घाट पर दुर्घटनाग्रस्त होने से एक महिला की मृत्य एवं 22 यात्रियों के गंभीर घायल होने की दुखद खबर मिली है। कलेक्टर तथा एसपी ने त्वरित मौके पर पहुंचकर घटना का संज्ञान लेते हुए सभी घायल यात्रियों के उपचार के लिए मऊगंज/सीधी अस्पताल में भर्ती करवाया तथा गंभीर यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर किया गया है।
डॉ यादव ने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से मृतका के परिवार को चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। परमपिता परमात्मा से प्रार्थना है कि दिवंगत की आत्मा को शान्ति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

Next Post

आठवां बजट पेश कर कल सीतारमण रचेंगी नया इतिहास

Fri Jan 31 , 2025
नयी दिल्ली 31 जनवरी (वार्ता) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 01 फरवरी, 2025 को अपना आठवां आम बजट पेश कर एक नया इतिहास रचेंगी। यह मोदी 3.0 सरकार का पहला पूर्ण बजट है और बजट आमतौर पर सुबह 11 बजे लोकसभा में पेश किया जाता है तथा उसके बाद उसे राज्यसभा […]

You May Like