एरिजोना में प्रेमिका की हत्या के आरोपी भारतीय छात्र जर्मनी में गिरफ्तार

वाशिंगटन, अमेरिका के एरिजोना राज्य के टक्सन में प्रेमिका की हत्या के आरोपी भारतीय मूल के छात्र को जर्मनी में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी भारत भागने की कोशिश कर रहा था।

 

टक्सन पुलिस के अनुसार गिरफ्तार छात्र की पहचान वरुण बाचिगारी 20 वर्ष के रूप में हुई है। वह यूनिवर्सिटी ऑफ एरिजोना में बिजनेस एनालिटिक्स का छात्र था।

 

*6 अगस्त को हुई थी हत्या*

पुलिस ने बताया कि बाचिगारी पर 6 अगस्त को टक्सन स्थित एक अपार्टमेंट में जूलिसा रूबी सालाजार 19 वर्ष की हत्या का आरोप है। हत्या के बाद उसने पीड़िता का मोबाइल और क्रेडिट कार्ड ले लिया। अपराध छिपाने के लिए उसने सालाजार बनकर उसकी मां को संदेश भी भेजे।

 

संदेशों से परिवार को संदेह हुआ तो उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। जांच के दौरान पुलिस ने सालाजार का शव बरामद किया।

 

*जर्मनी से भारत जा रहा था आरोपी*

टक्सन पुलिस विभाग ने बताया कि बाचिगारी टक्सन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जर्मनी के लिए उड़ान लेकर गया था। उसकी योजना जर्मनी से भारत जाने की थी। लेकिन बर्लिन पुलिस के साथ समन्वय कर उसे जर्मनी पहुंचते ही हिरासत में ले लिया गया।

 

जांचकर्ताओं ने बाचिगारी के खिलाफ हत्या और अपहरण के आरोप में गिरफ्तारी वारंट हासिल किया था। अब उसे एरिजोना प्रत्यर्पित किया जाएगा, जहां उसे पिमा काउंटी एडल्ट डिटेंशन कॉम्प्लेक्स में रखा जाएगा।

 

*पहले भी हिंसा के आरोप*

वारंट में कहा गया है कि बाचिगारी पहले यूनिवर्सिटी पुलिस की मारपीट की जांच में शामिल था। गवाहों के मुताबिक 2025 के अंत में परेशानियों के बाद सालाजार ने घरेलू हिंसा के कारण रिश्ता खत्म करने का फैसला किया था।

 

एक गवाह ने यह भी बताया कि बाचिगारी ने हैलोवीन पार्टी में उसका यौन उत्पीड़न किया था। फॉक्स न्यूज के अनुसार हत्या के समय बाचिगारी का इमिग्रेशन स्टेटस कानूनी था, हालांकि उसे यूनिवर्सिटी ऑफ एरिजोना से निकाल दिया गया था।

Next Post

देवसर-चौराडांड़-जियावन मार्ग पर बस और बोलेरो पिकअप में भिड़ंत

Mon Aug 10 , 2026
सिंगरौली/देवसर राष्ट्रीय राजमार्ग देवसर-चौराडांड़-जियावन मार्ग पर सोमवार को पुरुषवानी बस और बोलेरो पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस क्रमांक MP 19 P 6070, जो सिंगरौली से सतना की ओर जा रही थी, और बोलेरो पिकअप क्रमांक MP 19 GA 5402, जो सतना से किराना सामान लेकर […]

You May Like