ईडी के निदेशक राहुल नवीन का कार्यकाल एक साल बढ़ा

नयी दिल्ली, (वार्ता) सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के निदेशक राहुल नवीन का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया है।

श्री नवीन का कार्यकाल आगामी 13 अगस्त को समाप्त हो रहा था। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने उनका कार्यकाल 13 अगस्त 2027 या अगले आदेश तक के लिए बढ़ा दिया है। इसमें 31 जुलाई 2027 को उनकी सेवानिवृत्ति के बाद सेवा विस्तार भी शामिल है।

श्री नवीन भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के 1993 बैच के अधिकारी हैं। उन्होंने 14 अगस्त 2024 को ईडी के निदेशक का पदभार ग्रहण किया था। उससे पहले 15 सितंबर 2023 से वह प्रभारी निदेशक के तौर पर ईडी प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

उनके पास आईआईटी कानपुर से बीटेक और एमटेक तथा ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न स्थित स्विनबर्न यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी से एमबीए की डिग्री है।

 

Next Post

राशिफल-पंचांग: 10 अगस्त 2026

Mon Aug 10 , 2026
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like