कलयुगी पुत्र ने बूढ़ी मां को सड़क पर बुरी तरह पीटा

जबलपुर:रांझी स्थित अशोक बिहार कालोनी में कलयुगी पुत्र की घिनौनी करतूत सामने आई है। यहां पर राजू विश्वकर्मा नामक युवक ने अपनी 75 साल की बूढ़ी मां को सड़क पर लाकर बुरी तरह पीटा है। वह मां को घसीटते हुए मारपीट कर रहा था। कुछ लोगों ने इस बात की शिकायत पुलिस अधिकारी से की, जिसपर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो अशोक बिहार कालोनी में रहने वाली राजू विश्वकर्मा शराब पीकर आए दिन अपनी वृद्ध मां के साथ मारपीट करता रहा। आज भी वह शराब पीकर आए और मां के साथ गाली गलौज करने लगा। बेटे को शराब के नशे में देख मां घबराकर घर से बाहर निकल आई। कुछ पल बाद नशे में धुत राजू बाहर निकला और मां के बाल पकड़कर इधर से उधर घसीटते हुए मारपीट करने लगा। वृद्धा के साथ मारपीट होते देख आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए, उन्होने राजू को रोकते हुए समझाइश देने की कोशिश की, जिसपर वह लोगों के साथ ही गाली गलौज करते जान से मारने की धमकी देने लगा। जिसके चलते लोग पीछे हट गए और उन्होने थाना रांझी में घटनाक्रम की खबर दी। यहां तक कि कुछ लोगों ने आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज भी पुलिस को दिए है। लोगों का यह भी कहना है कि इससे पहले भी राजू विश्वकर्मा द्वारा अपनी मां के साथ मारपीट की गई, जिसकी शिकायत थाना में की है लेकिन कोई भी कार्यवाही न होने से उसके हौसले बुलंद हो गए, वह आए दिन इस तरह की हरकतें करता रहता है। वहीं इस मामले को रांझी पुलिस ने गंभीरता से लिया है, पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और पूछताछ के बाद राजू की तलाश शुरु कर दी है।

Next Post

कलेक्टर के नेतृत्व में निकली साईकिल तिरंगा यात्रा, बारिश भी नहीं रोक पाई देशभक्ति का जोश

Sun Aug 9 , 2026
बालाघाट: सम्पूर्ण देश में आज 09 से 17 अगस्त तक चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा अभियान’ का बालाघाट जिले में रविवार 09 अगस्त को साइकिल रैली एवं तिरंगा यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। जिला मुख्यालय स्थित मुलना स्टेडियम ग्राउंड से कलेक्टर श्री कुमार सत्यम के नेतृत्व में निकली इस […]

You May Like