पांच प्रतिष्ठानों पर छापे, 132 किलो घी जब्त

जबलपुर: प्रशासन एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने मिलावट पर शिकंजा कसने पांच प्रतिष्ठानों में छापेमारी कर दी। इस दौरान 132 किलो घी परीक्षण के लिए जब्त किया गया है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता से मिली जानकारी के जिला प्रशासन एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की संयुक्त टीम ने निरीक्षण के दौरान नेपियर टाउन स्थित विपिन ट्रेडिंग से 80 किलो गोवर्धन काऊ घी, विजय नगर स्थित रिलायंस रिटेल लिमिटेड में 40 किलो गोवर्धन काऊ घी, विजय नगर स्थित सभी इंटरप्राइजेस से वास्तु ब्रांड घी 12 किलो जब्त किया गया।

उन्होंने बताया कि विजय नगर में ही डी मार्ट से गोवर्धन काऊ घी, मिल्की मिस्ट घी, श्रीधी घी के नमूने तथा कटंगी रोड करमेता स्थित रिलायंस रिटेल लिमिटेड से अमूल काऊ घी एवं पतंजलि काऊ घी के नमूने लिये गये। निरीक्षण के दौरान लिये गये सभी नमूने परीक्षण के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे जा रहे हैं। परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

जबलपुर से मंडला तक आज दौड़ेंगी बाइक्स

Sun Aug 9 , 2026
जबलपुर: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह संग्रहालय, जबलपुर से मंडला जिले के रामनगर चौगान तक हेरिटेज वॉक मोटर साइकिल रैली रविवार की सुबह 11 बजे आरंभ होगी।मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड, जबलपुर पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद (जेएटीसीसी) तथा होम स्टे ऑनर्स वेलफेयर सोसाइटी […]

You May Like