अक्षरा सिंह का भक्तिमय बोलबम स्पेशल गाना सुट गेरुआ कलर रिलीज

मुंबई, (वार्ता) भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानीमानी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह ने सावन के पवित्र महीने की शुरुआत पर अपना नया भक्तिमय गाना ‘सुट गेरुआ कलर’ रिलीज किया है।

सुट गेरुआ कलर में अक्षरा सिंह ने अपनी सुरीली आवाज के साथ शिवभक्तों की आस्था और उत्साह को बड़े ही भावपूर्ण तरीके से प्रस्तुत किया है।

गाने का वीडियो भी बहुत आकर्षक है, जिसमें सावन के महीने में शिवभक्तों की यात्रा और भक्ति की झलक दिखाई गई है।

अक्षरा सिंह ने कहा, सावन का महीना शिवभक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है और इस दौरान बोलबम के नारों की गूंज से माहौल भक्तिमय हो जाता है।

मैंने इस गाने के माध्यम से अपनी श्रद्धा और भक्ति को व्यक्त करने की कोशिश की है।
आशा है कि मेरे प्रशंसकों और सभी शिवभक्तों को यह गाना पसंद आएगा।

सुट गेरुआ कलर गाना के निर्देशक आर्यन देव और कोरियोग्राफर अशोक सम्राट हैं।
गाने के म्यूजिक वीडियो में अक्षरा सिंह के साथ विशाल सिंह नजर आ रहे हैं।

इस गाने के गीतकार विक्की रौशन और संगीतकार रौशन सिंह हैं।

Next Post

तोशी द्विवेदी और खुशी कक्कड़ का भोजपुरी लोकगीत 'झाड़ू से झार दिही' रिलीज

Mon Jul 15 , 2024
मुंबई, (वार्ता) अभिनेत्री तोशी द्विवेदी और गायिका खुशी कक्कड़ का भोजपुरी लोकगीत ‘झाड़ू से झार दिही’ रिलीज हो गया है। भोजपुरी लोकगीत ‘झाड़ू से झार दिही’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। लोकगीत ‘झाड़ू से झार दिही’ को खुशी कक्कड़ ने गाया है। इस […]

You May Like