कभी खुशी कभी गम का भव्य फर्स्ट लुक रिलीज

मुंबई, (वार्ता) फिल्म निर्माता निशांत उज्जवल की आने वाली फिल्म कभी खुशी कभी गम का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है।

यशी फिल्म्स-अभय सिन्हा एवं रेणु विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट प्रस्तुत फिल्म कभी ख़ुशी कभी गम में प्रदीप पांडेय चिंटू, आम्रपाली दुबे, संचिता बनर्जी और महानायक कुणाल सिंह मुख्य भूमिका में हैं। निशांत उज्जवल ने बताया कि कभी ख़ुशी कभी गम की कहानी लोगों के दिलों पर असर करने वाली है। फिल्म की कहानी पर खूब मेहनत की गयी है। फिल्म का निर्माण भव्यता के साथ किया गया है।फिल्म के गीत संगीत भी सुमधुर हैं। यह फिल्म भोजपुरी बॉक्स ऑफिस के लिए कमाल की होने वाली है। फिल्म में प्रदीप पांडेय चिंटू एक बार फिर से कमाल करते दिखेंगे। चिंटू, आम्रपाली और संचिता की तिकड़ी दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाली है। संस्कारों और संस्कृति से जुडी कहानी पर यह फिल्म बड़े परदे पर आपको सूरज बडजात्या की फिल्म जैसा एहसास कराएगी। हम इस फिल्म को बड़े पैमाने पर रिलीज करने वाले हैं, जल्द ही फिल्म का ट्रेलर भी आउट होगा।

वहीँ, प्रदीप पांडेय चिंटू ने कहा कि कभी ख़ुशी कभी गम मेरे दिल के करीब है। इसका फर्स्ट लुक आ गया है। उम्मीद करता हूं दर्शकों को यह पसंद आएगी। इस फिल्म में मेरी कमाल की भूमिका है। यह फिल्म दर्शकों को अपने परिवार के साथ मिलकर देखना चाहिए।

कभी ख़ुशी कभी गम के सह निर्माता डॉ संदीप उज्जवल एवं सुशांत उज्जवल हैं। लेखक नन्हे पांडेय हैं। संगीतकार ओम झा हैं। गीतकार प्यारे लाल यादव, अरविंद तिवारी, विनय निर्मल, उमा लाल यादव और शेखर मधुर हैं।डीओपी मनोज सिंह हैं।एक्शन दिलीप यादव का है। नृत्य राम देवन का है। इस फिल्म में प्रदीप पांडेय चिंटू, आम्रपाली दुबे, संचिता बनर्जी, महानायक कुणाल सिंह के साथ स्व. बृजेश त्रिपाठी, राम सुजान सिंह, पल्लवी कोहली, श्रद्धा नवल, हर्ष, बबलू खां,सुजीत भट्ट, आर्यन सिंह, दीपक सिन्हा एवं सूर्य द्विवेदी प्रमुख भूमिकाओं में होंगे। फिल्म के कार्यकारी निर्माता महेश उपाध्याय व अवध प्रसाद हैं।

Next Post

खेसारी लाल यादव अभिनीत भोजपुरी फिल्म ‘डंस’ के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग मुम्बई में जारी

Sat Apr 13 , 2024
मुंबई, (वार्ता) भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘डंस’ के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग मुम्बई में जारी है। पिछले एक महीने तक फ़िल्म डंस की शूटिंग उत्तरप्रदेश के चंदौली और आसपास में हो रही थी जहां के जंगलों और गांव देहात में फ़िल्म का एक बड़ा भाग […]

You May Like