शिक्षा ही सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र की सबसे मजबूत नींव: रामनिवास

सिंगरौली । शासकीय हाई स्कूल शासन में आयोजित नि:शुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम में विधायक ने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए शिक्षा को सशक्त समाज, आत्मनिर्भर युवा और विकसित राष्ट्र की आधारशिला बताया।

कार्यक्रम के दौरान म.प्र. शासन की छात्र कल्याणकारी योजना के तहत कक्षा छठवीं एवं नौवीं के विद्यार्थियों को नि:शुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। विधायक ने कहा कि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए विद्यालय तक पहुंचना कई बार चुनौतीपूर्ण होता है। ऐसे में साइकिल वितरण योजना विद्यार्थियों की राह आसान करने के साथ उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने और शिक्षा के प्रति प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने, अनुशासन एवं संस्कारों का पालन करने तथा माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि जीवन में निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर परिश्रम और आत्मविश्वास जरूरी है। साइकिल मिलने से विद्यार्थियों में उत्साह और आत्मविश्वास दिखाई दिया। कार्यक्रम में भाजपा वरिष्ठ नेता नरेश शाह, अरविंद दुबे, जनपद पंचायत सदस्य किरन शाह, पूर्व सरपंच भगवानदास शाह, पूर्व सैनिक राजेंद्र शाह, प्राचार्य विजय शाह, शिक्षक रामसिया गुप्ता सहित विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Next Post

किसानों को शून्य ब्याज पर दिया जा रहा ऋण: महेन्द्र 

Sat Aug 8 , 2026
सीधी। प्रदेश के किसानों को शून्य ब्याज पर भाजपा सरकार द्वारा खेती-किसानी के कार्यों के लिए ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। जिससे किसान बिना किसी परेशानी के अपने कृषि कार्य को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कर सकें। किसान अपनी सुविधा के अनुसार लिए गए ऋण की अदायगी 6 महीने […]

You May Like