ऑनलाइन मैगी मंगवाते ही खाते उड़ गए 97 हजार

साइबर ठग ने अकाउंट हैकिंग कर की धोखाधड़ी
जबलपुर: ग्वारीघाट निवासी एक युवती को ऑनलाइन मैगी मंगवाना काफी महंगा पड़ गया। साइबर ठग ने अकाउंट हैकिंग कर उसके खाते से 97 हजार रूपए निकाल लिए। पुलिस ने रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक ग्वारीघाट निवासी चांदनी मेहरोत्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह बीमार होने की वजह से ऑनलाइन जरूरत की खाना पीना की चीज मंगवाती थी, यूपीआई से पेमेंट कर देती थी।

उसने मैगी मंगवायी और अकाउंट सर्च किया तो उसके खाते से 97, 525 रूपए कट गए। उसी वक्त उसने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा सदर ब्रांच में जाकर अकाउंट होल्ड करवाया। अकाउंट हैकिंग करके उसके खाते से पैसे निकाले गए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी की पतासाजी शुरू कर दी है।

Next Post

ट्रैक्टर चुराकर बेचने से पहले दबोचा गया गिरोह

Tue Aug 5 , 2025
पांच आरोपी गिरफ्तार, ट्रैक्टर-ट्राली समेत घटना में प्रयुक्त 2 बाइक भी बरामद सतना :अहरी में खड़े ट्रैक्टर ट्राली को चुराकर गिरोह के सदस्य उसे बेचने की फिराक में लगे हुए थे. लेकिन इसी दौरान मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोच लिया. आरोपियों के कब्जे […]

You May Like