सिंग्रामपुर–पोड़ी लिंक रोड पर ककरहा नाला में गिरी अल्टो कार, चालक सुरक्षित

सिंग्रामपुर/दमोह। सिंग्रामपुर–पोड़ी लिंक रोड स्थित ककरहा नाला में मंगलवार दोपहर एक तेज रफ्तार अल्टो कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। हादसे में कार सवार व्यक्ति को मामूली चोटें आईं, जबकि वह पूरी तरह सुरक्षित है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अल्टो कार ग्राम कोडे से सिंग्रामपुर की ओर आ रही थी। ककरहा नाला के पास वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ने से कार नाले में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सिंग्रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार को नाले से बाहर निकलवाने की कार्रवाई शुरू की।

सिंग्रामपुर चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक रणधीर सिंह ने बताया कि तेज रफ्तार अल्टो कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कार में सवार व्यक्ति को मामूली चोट आई है और वह निजी वाहन से वहां से चला गया। दुर्घटनाग्रस्त कार मझौली निवासी की बताई जा रही है।

पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। प्रारंभिक तौर पर दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है।

Next Post

विकास नगर में सांडों का आतंक: दो सांडों की भीषण लड़ाई से प्रमुख मार्ग रहा बंद, चार दोपहिया और एक कार क्षतिग्रस्त

Tue Aug 4 , 2026
नीमच। शहर में आवारा पशुओं की बढ़ती समस्या अब आमजन की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है। सोमवार देर शाम करीब 8 बजे विकास नगर क्षेत्र में दो सांडों के बीच हुई भीषण लड़ाई से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दोनों सांड मुख्य मार्ग पर एक-दूसरे […]

You May Like