नहर किनारे रोती बिलखती मिली नवजात

जबलपुर: गोसलपुर थाना अंतर्गत रानीताल छोटी नहर के पास सोमवार को एक नवजात रोती बिलखती हुई मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को सुरक्षित मेडिकल कॉलेज भेजा। नवजात को किसने यहां फेंका है इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। जन्म छिपाने के उद्देश्य से असुरक्षित हालत में छोड़ी गई बच्ची के मिलने के बाद ममता कलंकित हुई है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक मोहित राय 23 वर्ष निवासी रानीताल गोसलपुर का सोमवार को खेत जा रहा था रानीताल गोसलपुर छोटी नहर के पास वह जैसे ही पहुंचा तो छोटी नहर के पास एक सफेद कपड़े में एक नवजात शिशु रोती बिलखती हुई मिली। आसपास कोई नहीं था। उसने शोर मचाया तो ग्रामीण पहुंच गए जिसके बाद कोटवार दीपचंद राय को बुलाया गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। किसी अज्ञात द्वारा नवजात शिशु बालिका को असुरक्षित हालत में छोड़ दिया गया था, पुलिस ने पहुंचकर एम्बुलेंस बुलवाकर नवजात को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाते हुये अज्ञात महिला द्वारा नवजात शिशु बालिका को जन्म देकर जन्म छिपाने के उद्देश्य से असुरक्षित हालत में छोड़ देना पाये जाने पर अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Next Post

लोक लेखा समिति ने मांगी खर्च और भुगतान की जानकारी

Tue Aug 4 , 2026
ग्वालियर: नगर निगम मुख्यालय में सोमवार को लोक लेखा समिति की बैठक समिति अध्यक्ष अनिल सांखला की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में 1 अप्रैल से 31 जुलाई 2026 तक निर्माण कार्य, स्वच्छता मिशन, अमृत योजना तथा मरम्मत कार्यों पर हुए व्यय और शासन से प्राप्त अनुदान का विवरण सात […]

You May Like