ग्वालियर: टेकनपुर क्षेत्र से 1 हफ्ते पूर्व एक किशोरी को बोना गांव का एक युवक अपहरण करके ले गया था जिस मामले में टेकनपुर चौकी पुलिस ने धारा 363 के तहत मामला दर्ज किया था। देर रात अपहत किशोरी पर बिजौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत चितौरा रोड पर अज्ञात लोगों ने गोलिया चला दी। घटना में किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
टेकनपुर चौकी प्रभारी महेंद्र प्रजापति ने बताया कि 1 हफ्ते पूर्व बोने गांव निवासी हरेंद्र गुर्जर टेकनपुर क्षेत्र से 17 वर्षीय किशोरी को अपहरण शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। पुलिस उसी दिन से किशोरी की तलाश में जुटी हुई थी लेकिन देर रात्रि कुछ अज्ञात लोगों ने किशोरी पर हमला कर दिया। किशोरी के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई है। वारदात में किशोरी गंभीर रूप से घायल हुई है। चौकी प्रभारी महेंद्र प्रजापति ने किशोरी के कथन दर्ज कराए हैं। किशोरी की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस मौके पर है और जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने इलाज शुरू कर दिया है। पुलिस इस जांच पड़ताल में जुटी है कि किशोरी पर हमला करने वाले कौन लोग हो सकते हैं।