गाजा पर इजरायली हमले रुकने के बाद ही ट्रंप की शांति योजना लागू होगी : हमास

गाजा, 01 अगस्त (वार्ता/स्पूतनिक) फिलीस्तीनी संगठन हमास ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शांति योजना के दूसरे चरण को लागू करने के लिए इजरायल को गाजा पट्टी पर हमले पूरी तरह बंद करने होंगे।

हमास ने एक लिखित बयान में कहा, “इजरायली कब्जे वाली सेना को हत्याएं और हमले रोकने होंगे। यही सहमति के अनुसार दूसरे चरण के क्रियान्वयन की पहली और सबसे महत्वपूर्ण शर्त है। समझौते के दूसरे चरण का कार्यान्वयन इस बात पर भी निर्भर करेगा कि इजरायल पहले चरण के सभी प्रावधानों का पूरी तरह पालन करे।”

हमास ने कहा कि फिलीस्तीनी गुटों ने दूसरे चरण के युद्धविराम समझौते को लागू करने के लिए वार्ता और मध्यस्थों के प्रस्तावों के प्रति जिम्मेदारीपूर्ण और सकारात्मक रुख अपनाया है।

इससे पहले शुक्रवार तड़के राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि बोर्ड ऑफ पीस ने गाजा पट्टी में हमास और अन्य सशस्त्र संगठनों के पूर्ण निरस्त्रीकरण संबंधी समझौते को मंजूरी दे दी है। इस समझौते के तहत निरस्त्रीकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इजरायल को गाजा से अपनी सेना वापस बुलानी होगी।

 

Next Post

एमपी में कमर्शियल LPG सिलेंडर 194 तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कैटरिंग कारोबार को राहत

Sat Aug 1 , 2026
भोपाल: मध्य प्रदेश में 1 अगस्त से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के नए रेट लागू हो गए हैं। प्रदेश में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 190 से 194 रुपये तक की कटौती की गई है। राजधानी भोपाल में अब 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 2,743 रुपये में मिलेगा, […]

You May Like