
जबलपुर। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने शुक्रवार को मदन महल स्थित नागपाल गार्डन कार्यालय में आम जनता और कार्यकर्ताओं से भेंट कर उनकी समस्याओं व शिकायतों को जाना। इस दौरान नागरिकों ने बिजली, पानी, नाली की सफाई, आर्थिक सहायता, विद्यालयों में प्रवेश तथा छात्रवृत्ति जैसे विभिन्न विषयों को लेकर मंत्री को अपने आवेदन सौंपे। आम जन की परेशानियों को पूरी संवेदनशीलता से सुनने के बाद मंत्री राकेश सिंह ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यरक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता से होना चाहिए और इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
