“मनोज पटेल” सकल गुर्जर समाज महासभा मध्यप्रदेश संगठन जिला सहसचिव मनोनीत

पानसेमल: ग्राम जलगोन निवासी मनोज पटेल को सकल गुर्जर समाज महासभा मध्य प्रदेश बड़वानी जिले में सह सचिव के रूप में मनोनीत किया गया है।निमाड़ संभाग अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह मंडलोई एवं बड़वानी जिला अध्यक्ष संजय बी.पटेल ने उन्हें बधाई देते हुए समाजिक संगठन को सुदृड़ करने,समाज विकास,शैक्षणिक विकास,समाज को नई दिशा प्रदान करने के साथ ही सामाजिक कुरुतियों को दूर करने एवं समाज की विभिन्न शाखाओं को एक साथ लाने में आवश्यक सहयोग की अपेक्षा की हे।

इस दौरान भाजपा अजा मोर्चा जलगोंन मंडल अध्यक्ष अध्यक्ष मनोहर कोली,रामगढ़ वाले बाबा मित्र मंडल पदाधिकारी लाला जोशी,मंडल के सभी सदस्य,ब्लॉक युवा कांग्रेस मीडिया सेल प्रभारी किशन जगताप,सुरेश पाटिल,योगेश माली,राकेश जगदाले,वासु सूर्यवंशी,नवनीत पाटिल,आदेश मित्र मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्त्ता द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Next Post

लव जिहाद का संदेह, हंगामा, प्रेमी जोड़े को पुलिस के हवाले किया

Fri Jul 31 , 2026
जबलपुर: ओमती थाना अंतर्गत जिला न्यायालय परिसर के बाहर गेट नंबर 3 के पास उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक प्रेमी जोड़े युवक और युवती को संदिग्ध हालत में दबोच लिया। संगठन ने आरोप लगाया है कि यह मामला लव जिहाद […]

You May Like