MP Rain Alert: 17 जिलों पर खतरा, अगले कुछ घंटे भारी! 

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने फिर बदला मिजाज! एक साथ तीन सिस्टम एक्टिव हैं… और अगले कुछ घंटों में कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है।”

प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। इस समय मानसून ट्रफ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और शियर जोन एक साथ असर दिखा रहे हैं। राजधानी भोपाल में दिनभर कभी धूप तो कभी तेज बारिश का सिलसिला जारी है। वहीं उज्जैन, हरदा, खरगोन और रतलाम में भी झमाझम बारिश हुई।

बीते 24 घंटे की बात करें तो छिंदवाड़ा के हर्रई में करीब 6 इंच, पचमढ़ी में 5 इंच और बैतूल के भैंसदेही में 4 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। तामिया, गाडरवारा, खातेगांव और पोहरी समेत कई इलाकों में भी तेज बारिश हुई।

मौसम विभाग ने आज 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। धार, देवास, बुरहानपुर, हरदा और नर्मदापुरम में ऑरेंज अलर्ट, जबकि उज्जैन, सीहोर, रायसेन, सागर, बैतूल, छिंदवाड़ा समेत 12 जिलों में यलो अलर्ट है।

Next Post

किसान आंदोलन के बाद पुलिस की नई रणनीति, भविष्य की तैयारियों पर बोले कमिश्नर

Thu Jul 30 , 2026
भोपाल। भोपाल में तीन दिन तक चले किसान आंदोलन ने राजधानी की कानून-व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी। आंदोलन के दौरान किसानों ने कई जगह बैरिकेडिंग पार की, प्रमुख मार्गों पर प्रदर्शन किया और शहर के कई हिस्सों में यातायात प्रभावित रहा। हालांकि, सरकार की […]

You May Like