पति-पत्नी को पीटा

जबलपुर: सिहोरा थाना अंतर्गत नया बस स्टैंड में मजदूरी के बकाया पैसों के विवाद को लेकर दंपति की पिटाई कर दी गई। पुलिस के अनुसार, नया बस स्टैंड निवासी प्रकाश राजपूत और उनकी पत्नी को उनके मोहल्ले का ही गोलू चौहान मजदूरी के काम पर ले गया था। काम पूरा होने के बाद भी मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया था, जिसे लेकर विवाद की स्थिति बनी। सुबह जब प्रकाश एक चाय की दुकान पर थे, तब गोलू चौहान वहां पहुंचा। पैसों की मांग को लेकर शुरू हुई बहस जल्द ही विवाद में बदल गई। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी। प्रकाश की पत्नी अपने पति को बचाने के लिए आईं, तो उसके साथ भी मारपीट कर दी

Next Post

बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल, चार कारतूस जब्त

Wed Jul 29 , 2026
जबलपुर:पनागर पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से एक पिस्टल, चार कारतूस जब्त किए गए है।थाना प्रभारी विपिन बिहारी सिंह ने बताया कि उर्दूआखुर्द में घेराबंदी कर रमन पटेल 35 वर्ष निवासी उर्दुआ खुर्द थाना पनागर को पकड़ा गया जो तलाशी लेने पर लोवर के बाये […]

You May Like