संत रविदास के मानवता के संदेश को जन तक पहुंचाएं

सीहोर। भाजपा जिला कार्यालय में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया.

कार्यशाला में भाजपा जिला प्रभारी विकास विरानी, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, तारा कटारिया, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राजपूत, धारा सिंह पटेल, आनन्द पटेल, जिला मंत्री दिनेश मेवाड़ा, कार्यालय मंत्री आशीष पचौरी, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष कैलाश बगाना, मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री पंकज गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक राष्ट्रव्यापी श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान के अंतर्गत विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनसंपर्क गतिविधियों के माध्यम से संत रविदास जी के समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय एवं मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा.

 

 

Next Post

शिव महापुराण के समापन पर भावुक हुए लाखों श्रद्धालुजन

Wed Jul 29 , 2026
सीहोर। जिला मुख्यालय के समीपस्थ कुबेरेश्वरधाम में आयोजित पांच दिवसीय शिव महापुराण कथा के समापन के बाद बुधवार को गुरु दीक्षा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. महोत्सव के अंतिम चरण में देशभर से श्रद्धालु कुबेरेश्वरधाम पहुंच चुके हैं. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण हाईवे सहित धाम की ओर जाने […]

You May Like