बाइक डिवाइडर से टकराने से युवक की मौत

छिंदवाड़ा। देहात थाना क्षेत्र में देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गुरैया नाका निवासी अभिषेक पिता राजू सोनी अपने दोस्तों के साथ ढाबे पर खाना खाने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में प्रशांत सोनी गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि अन्य साथियों को भी मामूली चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से प्रशांत को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण बाइक का अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा दुर्घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Next Post

दुकान निर्माण कार्य समय पर नही करने पर उपयंत्री का रोके वेतन : श्री राय

Sat Jul 11 , 2026
छिंदवाड़ा. समय सीमा प्रकरणों और विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक के दौरान आयुक्त सीपी राय द्वारा शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, शहरी अधोसंरचना और जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण को लेकर कड़े निर्देश जारी किए गए। आयुक्त सीपी राय ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर […]

You May Like