
दतिया। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव प्रचार करने दतिया पहुंचे तो चुनाव प्रभारी बनाए गए सांसद भारत सिंह कुशवाहा उनके मंच पर नजर नहीं आए इतना ही नहीं टिकट कटने के बाद से नाराज बताए जा रहे पूर्व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने भी सिंधिया की सभाओं से दूरी बना ली।
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में ग्रामीण क्षेत्रों बडौनी, जिगना, निचरोली, चकरासागर और गोविंद नगर में जनसभाओं को संबोधित किया वे ग्वालियर से दतिया पहुंचे थे।
