यात्री वाहनों का 15 अप्रैल से हो जाएगा संकट

० लोकसभा चुनाव के लिए अधिग्रहित की जाएंगी 300 से अधिक बसें

नवभारत न्यूज

सीधी 22 मार्च। अपने बेटों की शादी में बारात ले जाना है तो सावधान हो जायें। खासतौर से बसों की एडवांस बुकिंग न करें, नहीं तो बारात घर में ही रह जायेगी। कारण यह कि जिले में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के चलते निर्वाचन कार्य में पोलिंग पार्टी को लाने ले जाने के लिए 15 अप्रैल को ही बसों को अधिग्रहण कर शाम 5 बजे से खड़ा करा लिया जायेगा।

जिसमें पुलिस फोर्स को लाने ले जाने के लिए लगभग 60 से 70 बसें एवं मिनी बसें लगायी जायेंगी। इसके अलावा 400 चार पहिया वाहन जो कि 15 अप्रैल से पहले ही पुलिस विभाग के द्वारा अधिग्रहित कर ली जायेंगी। इसके अलावा मतदान दल, मतदान सामग्री, सेक्टर मजिस्ट्रेट आदि की व्यवस्था के लिए अलग से लगभग 300 से 350 बसें अधग्रहित की जायेंगी। इसी समय 18 अप्रैल से शादियों की लगन भी बड़े जोर-शोर से हैं जिसमें बारात के आने-जाने के लिए बसों की आवश्यकता रहेगी। लोकसभा चुनाव के चलते सभी गाडिय़ां निर्वाचन कार्य के लिए अधिग्रहित हो जाने के कारण यात्री बसें बारात के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगी। इसके साथ ही सेक्टर, ईव्हीएम मशीन, जोनल ऑफिसर को लाने ले जाने हेतु लगभग 150 जीप टैक्सी जैसी छोटी गाडिय़ां जिनमें बोलेरो, स्कार्पियो, इनोवा भी अधिग्रहित कर ली जाएंगी। बारात और चुनाव का समय एक साथ होने के कारण आम जनता को वाहन मिलने में काफी समस्या का सामना करना पड़ेगा।

वाहनों का अधिग्रहण करने का आदेश जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर सीधी के द्वारा जारी कर दिया गया है। इसलिए सभी आमजनों को बारात में परेशानी से बचने के लिए स्वत: के साधन पर ही जाना होगा। महिलायें बच्चे 15 अप्रैल के पहले ही अपने जाने वाले स्थान पर समय से पहुंच जाएं, क्योंकि यात्री वाहन 15 अप्रैल से लोकसभा निर्वाचन हेतु वाहन व्यवस्था के लिए अधिग्रहित हो जाएंगे। उधर मतदान के लिये भारी संख्या में वाहनों का अधिग्रहण हो जाने पर यात्रियों को भी भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा। चर्चा के दौरान कुछ लोगों का कहना था कि कुछ ऐसे काम लोगों के समक्ष निकल आते हैं जिसके लिये पूर्व की तैयारियां काम नहीं आतीं। उस दौरान वाहनों की संख्या कम होने पर निश्चित ही परेशानी होगी।

००

पुलिस प्रशासन को लग सकते हैं इतने वाहन

पुलिस बल के लिए लगभग 400-450 तक चार पहिया वाहन एवं 30-40 बसें, 30-35 मिनी बसें, 15-20 ट्रक, 15-20 पिकअप लगने की संभावना है। चुनाव में लगने वाले वाहनों की वास्तविक स्थिति बाहर से आने वाले फोर्स बल पर निर्भर करेगा। इस वजह से पुलिस प्रशासन द्वारा फिलहाल जितने वाहन आंकलित किये गये हैं उनकी व्यवस्था उसी के अनुसार बनाने की अपनी तैयारियां की जायेंगी। इसके लिये अपनी पूरी कार्ययोजना पुलिस विभाग द्वारा निर्धारित की जा रही है।

००

मतदान की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ जुटा हुआ है। पहली प्राथमिकता यह बनाई जा रही है कि मतदान दल को मतदान केन्द्रों में पहुंचाने के लिये आवश्यक वाहनों का अधिग्रहण कार्य समय पर पूर्ण हो जाए। वाहनों के अधिग्रहण के दौरान काफी संख्या में रिजर्व वाहन भी रखे जायेंगे जिससे अधिग्रहित यदि कोई वाहन किसी कारण से खराब होता है तो अन्य वाहन समय पर उपलब्ध हो सकें। वाहनों के अधिग्रहण के लिये पुलिस एवं जिला परिवहन विभाग को जिम्मेदारी दी गई है।

००००००००००००००

Next Post

देश के समृद्ध लोकतंत्र को समाप्त करना चाहती है भाजपा: कमलेश्वर

Fri Mar 22 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email ० जवाहर कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं ने लिया कांग्रेस को जिताने का संकल्प नवभारत न्यूज सीधी 22 मार्च। देश में आज तानाशाही से हर वर्ग प्रताडि़त है। भाजपा सरकार देश के समृद्ध लोकतंत्र को समाप्त करना चाहती […]

You May Like

मनोरंजन