देश के समृद्ध लोकतंत्र को समाप्त करना चाहती है भाजपा: कमलेश्वर

० जवाहर कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं ने लिया कांग्रेस को जिताने का संकल्प

नवभारत न्यूज

सीधी 22 मार्च। देश में आज तानाशाही से हर वर्ग प्रताडि़त है। भाजपा सरकार देश के समृद्ध लोकतंत्र को समाप्त करना चाहती हैं किन्तु कांग्रेस पार्टी भाजपा के इन मंसूबों को पूरा नहीं होने देगी। उक्त आशय के उद्गार आज जवाहर कांग्रेस भवन में कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुये लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल ने व्यक्त किया।

श्री पटेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सभी के कल्याण के लिए पांच न्याय के साथ 25 गारंटी को देने की घोषणा की है इसमें युवा न्याय, भागीदारी न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय एवं श्रमिक न्याय शामिल है। पूर्व मंत्री श्री पटेल ने कहा कि केन्द्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने के बाद नौजवानों, किसानों एवं आमजन की खुशहाली के कार्य किए जाएंगे। श्री पटेल आज जवाहर भवन जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कांग्रेस पार्षदों, पूर्व पार्षदों कांग्रेस, प्रत्याशियों एवं संगठन के पदाधिकारी के साथ चर्चा कर रहे थे। उन्होंने सभी कांग्रेस जनों से आग्रह किया कि टोली बनाकर घर-घर जाकर कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति एवं भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को बताएं। उन्होंने कहा कि हम अगर एकजुट होकर आपसी सहयोग व तालमेल से ही विजय का रास्ता प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव में आगे की रूपरेखा व रणनिती पर विस्तृत चर्चा हुई। सीधी जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान प्रताप सिंह, अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण सिंगरौली ज्ञानेन्द्र द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी आनंद सिंह, वरिष्ठ एडवोकेट विनोद वर्मा, वरिष्ठ पार्षद विनोद मिश्रा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विष्णु बहादुर सिंह, पार्षद श्रीमती मेनका प्रभात सिंह, श्रीमती कुमुदिनी सिंह, श्रीमती सीमा सिंह, श्रीमती सोनम सोनी, विभा सिंह, पार्षद रमेश साकेत, वरिष्ठ एडवोकेट मनोज सिंह, एडवोकेट गोविंद गुप्ता, प्रभात सिंह, अश्विनी सिंह सहित अन्य मुख्य पदाधिकारियों ने अपने उद्बोधन में कांग्रेस पार्टी की जन हितैषी कार्यक्रमों, भाजपा के द्वारा बढ़ाई गई बेरोजगारी, महंगाई व भ्रष्टाचार को जन-जन तक पहुंचाने का अनुरोध किया। बैठक में सभी ने कांग्रेस पार्टी को विजय दिलाने का संकल्प लिया।

००

अधिवक्ताओं से किया जनसंपर्क

सीधी लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल ने आज जिला बार एसोसिएशन सीधी के अधिवक्ताओं से जनसंपर्क कर आशीर्वाद देकर कांग्रेस को जिताने का आग्रह कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ किया। जनसंपर्क के पूर्व श्री पटेल परिसर में स्थित श्री शिव मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

००००००००००००००००००

Next Post

तेंगवा में युवक का मिला शव, गला घोटकर हत्या 

Fri Mar 22 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email ० मामले की विवेचना में जुटी जमोड़ी पुलिस सीधी । घर से ससुराल जाने को कहकर निकले एक युवक की तेंगवा में सडक़ के किनारे आज सुबह शव मिला। शव के समीप की मृतक की पल्सर बाईक […]

You May Like