मूंग खरीदी में देरी पर किसानों के समर्थन में उतरी कांग्रेस

भोपाल/हरदा। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शुक्रवार को हरदा, सिवनी मालवा, नर्मदापुरम और इटारसी की कृषि उपज मंडियों का दौरा कर मूंग खरीदी में हो रही देरी से परेशान किसानों से मुलाकात की। किसानों की समस्याएं सुनने के बाद उन्होंने सिवनी मालवा में आयोजित ट्रैक्टर रैली में हिस्सा लिया और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस के संघर्ष का भरोसा दिलाया।

किसान महाचौपाल और कांग्रेस के ‘हल्ला बोल’ अभियान को संबोधित करते हुए जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि किसान दोहरी मार झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते से मक्का, सोयाबीन, गेहूं, दुग्ध उत्पादों सहित अन्य कृषि उपज पैदा करने वाले किसानों की आय प्रभावित हो सकती है। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार पर किसान विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया।

उन्होंने राज्य सरकार द्वारा प्रति एकड़ केवल 1.25 क्विंटल मूंग खरीदी की सीमा तय करने के निर्णय को अन्यायपूर्ण बताते हुए इसे तत्काल समाप्त करने और पूर्व व्यवस्था के अनुसार बिना किसी प्रतिबंध के खरीदी शुरू करने की मांग की, ताकि किसानों को उनकी पूरी उपज का लाभ मिल सके।

जीतू पटवारी ने चेतावनी दी कि यदि 3 अगस्त 2026 तक मूंग खरीदी के संबंध में किसानों के हित में निर्णय नहीं लिया गया, तो कांग्रेस के समर्थन से प्रदेशभर के किसान व्यापक चक्काजाम आंदोलन शुरू करेंगे। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, विधायक और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Next Post

सिरोंज में कृषि सेवा केंद्र पर प्रशासन का छापा: अवैध भंडारण और अनियमितता पर स्टॉक सील

Fri Jul 24 , 2026
सिरोंज। प्रशासन की टीम द्वारा शुक्रवार को कस्बाताल क्षेत्र में स्थित एक कृषि सेवा केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान बिना सूचना के दुकान बंद पाई गई. बाद में सूचना पर आये दुकान संचालक द्वारा दुकान से संबंधित दस्तावेज पूर्ण रूप से उपलब्ध नहीं कराये जाने तथा […]

You May Like

मनोरंजन