
उज्जैन। प्रसिद्ध काल भैरव मंदिर में 500 रुपए की दर्शन टिकट से मंदिर समिति को हाल ही के 45 दिनों के दौरान 3 करोड़ रुपए से अधिक की आय हुई है। महाकाल के बाद दर्शन टिकट से कमाई करने वाला कालभैरव शहर का दूसरा सबसे बड़ा मंदिर बन गया है। महाकाल मंदिर में भी 250 रुपए की शीघ्र दर्शन टिकट से समिति को करोड़ों की आय होती है।
उसी प्रकार कालभैरव मंदिर समिति ने भी यहां गत 20 मई को ही वीआईपी दर्शन की टिकट का काउंटर शुरू किया था। 3 जुलाई तक इससे समिति को 3 करोड़ 9 लाख 27 हजार रुपए की आय होने की जानकारी मिली है। मंदिर में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते समिति ने वीआईपी दर्शन टिकट का विकल्प दिया है। ताकि लोग टिकट लेकर अंदर से जाकर जल्दी दर्शन कर सके। मंदिर समिति की प्रबंधक संध्या मार्कंडेय ने बताया वर्तमान में महाकाल मंदिर के बाद सबसे ज्यादा श्रद्धालु अभी कालभैरव में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। गत मई माह में ही समिति ने 500 रुपए की वीआईपी दर्शन की टिकट प्रारंभ की है। समिति को करीब 45 दिनों के अंदर 3 करोड़ रुपए से अधिक आय हुई है।
