श्रीगंगानगर, 24 जुलाई (वार्ता) राजस्थान नर्सेज संघ ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत नर्सेज की समस्याओं का समाधान की मांग का एक ज्ञापन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) के नाम दिया है। नर्सेज संघ के जिलाध्यक्ष रविन्द्र शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि संवाद के दौरान नर्सेज ने विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया है। इनमें ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यरत महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को एचआरपी के मामलों में अनावश्यक रूप से परेशान नहीं करने, जिन स्वास्थ्य केन्द्रों के अधीन जनसंख्या अधिक है, वहां अतिरिक्त कर्मचारी तैनात करने और अन्य मांगें ज्ञापन में शामिल है।
Next Post
पैलेट गन से घायल छात्र को साथ लाकर राहुल ने सरकार पर साधा निशाना, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की दोहरायी मांग
Fri Jul 24 , 2026
नयी दिल्ली 24 जुलाई (वार्ता) लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को 10 जनपथ स्थित आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में हालिया छात्र आंदोलन के दौरान कथित रूप से पैलेट गन से घायल हुए हरियाणा के छात्र साहिल को मीडिया के सामने पेश किया। इस मौके पर श्री […]

You May Like
-
12 months ago
दमोह की बेटी चाहत को मिला दुबई में अवार्ड
-
10 months ago
बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार
