साप्ताहिक बाजार में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशामुक्ति का संदेश

सारनी। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग,भोपाल के निर्देशानुसार एवं पुलिस विभाग द्वारा संचालित नशे से दूरी है जरूरी 2.0″ अभियान के अंतर्गत ग्राम भारती महिला मंडल द्वारा साप्ताहिक बाजार में जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्था के कलाकारों ने प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति देकर नशे की लत से होने वाले शारीरिक,मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्परिणामों को जीवंत अभिनय के माध्यम से दर्शाया। नाटक के माध्यम से आमजन को संदेश दिया गया कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए घातक है तथा इससे दूर रहकर ही स्वस्थ, सुरक्षित और खुशहाल जीवन का निर्माण किया जा सकता है। पुलिस विभाग द्वारा संचालित “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत एसडीओपी सारणी श्रीमती प्रियंका करचाम ने आमजन के लिए अपना जागरूकता संदेश प्रेषित करते हुए कहा कि “नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए गंभीर चुनौती है। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह स्वयं नशे से दूर रहे तथा अपने परिवार और समाज को भी नशामुक्त बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान करे। जनसहभागिता से ही एक

स्वस्थ, सुरक्षित और नशामुक्त समाज का निर्माण संभव है

थाना प्रभारी जयपाल इनवाती के विशेष आग्रह पर इस जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक को देखने के लिए बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में लगभग 150 से अधिक लोगों ने नशा न करने तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी नशे से दूर रखने की शपथ ली.इस अवसर पर थाना प्रभारी जयपाल इनवाती, उप निरीक्षक, मनोज उइके, चौकी पाथाखेड़ा सहित पुलिस टीम उपस्थित रही। टी आई श्री इवनाती आमजन से नशे के दुष्प्रभावों से बचने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने की अपील की है.कार्यक्रम में ग्राम भारती महिला मंडल के

पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्वयंसेवकों की सक्रिय सहभागिता रही।

Next Post

महुआ के पेड़ पर बिजली गिरने से दो बालकों की मौत, 17 भैंसों एवं 9 बकरी की भी मौत

Thu Jul 23 , 2026
शिवपुरी। शिवपुरी में हो रही जबरदस्त बारिश के दौरान आज शाम एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है। महुआ के पेड़ पर बिजली गिरने से दो बालकों की मौत हो गई। इसके साथ ही 17 भैंसों एवं 9 बकरी की भी मौत हो गई है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp […]

You May Like