इंदौर: शहर में पिछले तीन सालों से निर्माणाधीन राजेंद्र नगर रेलवे ओवर ब्रिज का काम नवंबर में पूरा हो जाएगा. इसका कारण यह है कि ब्रिज का सबसे कठिन कर्ज रेलवे स्पॉन की गर्डर लांच और स्लैब डालने का काम हो गया है. उक्त काम के कारण ही ब्रिज निर्माण में देरी हो रही थी, लेकिन अब दूसरे जोड़ों को स्लैब डालकर जोड़ने का काम किया जा रहा है.
पीडब्ल्यूडी शहर के पश्चिम क्षेत्र में राजेन्द्र नगर रेती मंडी चौराहे पर रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कर रहा है. यह बात अलग है कि उक्त ब्रिज का काम साढ़े तीन साल से चल रहा है, मगर निर्माण अवधि दो साल की थी. अब ब्रिज निर्माण कार्य में गति पकड़ लो है और इस साल नवंबर यानि तीन महीने में रेती मंडी तरफ का काम पूरा हो जाएगा. इसके बाद धार रोड चंदन नगर से आने वाले भारी वाहन सीधे एबी रोड और एबी रोड से चंदन नगर धार रोड से बाहर हो जाएंगे.
ध्यान रहे कि पीडब्ल्यूडी द्वारा राजेंद्र नगर रेलवे क्रॉसिंग पर तीन भुजा ब्रिज का ठेका मेसर्स रामप्रकाश गुप्ता कंस्ट्रक्शन को दिया है. 920 मीटर लंबा और फोर लेन चौड़ा बनाया जा रहा है. उक्त ब्रिज की निर्माण लागत 29 करोड़ रुपए है. उक्त ब्रिज की दो भुजा एबी रोड पर और एक भुजा राजेंद्र नगर रेती मंडी तरफ उतरेगी. ब्रिज की एबी रोड वाली भुआ से यातायात शुरू हो चुका है. एबी रोड वाली सीधी लाइन शुरू होने से राऊ में सिलिकॉन सिटी और बीजलपुर में कई कॉलोनियों के रहवासियों को यातायात जाम से राहत मिल गई है.
स्लैब जोड़ने का हो रहा काम
प्रभारी कार्यपालन यंत्री जय कुमार मीणा ने बताया कि ब्रिज पर रेल्वे स्पॉन का काम पूरा हो गया है. अब स्लैब डालकर जोड़ने का काम किया जा रहा है। राजेंद्र नगर तीन भुजा वाले रेलवे ओवर ब्रिज का कदम 30 नवंबर तक शुरू हो जाएगा.
