नीट पेपर लीक मामले को लेकर इंदौर में छात्रों का आंदोलन तेज

इंदौर:भंवरकुआं स्थित टंट्या भील चौराहे पर नीट पेपर लीक मामले और प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है. दिल्ली में हुए छात्र प्रदर्शन और सोनम वांगचुक पर कार्रवाई के विरोध के बाद इंदौर में भी बड़ी संख्या में छात्र, और आम नागरिक धरने में शामिल हो रहे हैं.

प्रदर्शनकारी छात्रों ने नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और एनटीए, एमपीपीएससी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई है. और शिक्षा व्यवस्था में व्यापक बदलाव की मांग की गई. छात्र मंगलवार रातभर चौराहे पर डटे रहे. बारिश और खराब मौसम के बावजूद प्रदर्शन जारी रहा. स्थानीय लोगों, ड्राइवरों और डिलीवरी कर्मचारियों ने भी छात्रों का समर्थन किया. सामाजिक संस्थाओं की ओर से रात में आंदोलनकारियों के लिए खिचड़ी की व्यवस्था की गई, जिसे सैकड़ों छात्रों ने ग्रहण किया.

पुलिस रही मौजूद
प्रदर्शन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस भी मौजूद रही. वहीं, छात्रों के लिए टेंट लगाने पहुंची एक गाड़ी कुछ समय बाद वापस लौट गई, हालांकि इसके कारणों की जानकारी नहीं मिल सकी. छात्र अपनी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कह रहे हैं.

Next Post

BCCI और ललित मोदी को बड़ी राहत, ट्रिब्यूनल ने पलटा ED का फैसला; IPL 2009 से जुड़ा है मामला

Wed Jul 22 , 2026
आईपीएल 2009 के 16 साल पुराने फेमा केस में BCCI और ललित मोदी को बड़ी राहत मिली है। अपीलीय ट्रिब्यूनल ने ईडी के फैसलों को पलटते हुए ललित मोदी पर लगा जुर्माना पूरी तरह रद्द कर दिया। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2009 को दक्षिण अफ्रीका में आयोजित किए जाने से […]

You May Like