यूसीसी विधेयक के विरोध में सदन से सड़क तक लड़ाई जारी रहेगी : आरिफ मसूद

भोपाल। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने मंगलवार को कहा कि मध्यप्रदेश में प्रस्तावित समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक के विरोध में उनकी लड़ाई विधानसभा से लेकर सड़क तक जारी रहेगी। श्री मसूद ने विधानसभा में विधेयक का विरोध दर्ज कराने के बाद भोपाल के यादगार शाहजहॉनी पार्क में समर्थकों, बुद्धिजीवियों और मध्य विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ धरना दिया।

धरने को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए यूसीसी विधेयक लेकर आई है। उन्होंने कहा कि संविधान का अनुच्छेद 25 प्रत्येक नागरिक को धर्म की स्वतंत्रता तथा किसी भी धर्म को मानने, उसका पालन करने और प्रचार करने का मौलिक अधिकार प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि संविधान का अनुच्छेद 29 सभी नागरिकों, विशेषकर अल्पसंख्यकों, को अपनी भाषा, लिपि और संस्कृति के संरक्षण का अधिकार देता है, जबकि अनुच्छेद 44 समान नागरिक संहिता लागू करने के संबंध में राज्य के नीति-निर्देशक तत्वों का उल्लेख करता है। धरना स्थल पर उपस्थित लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रस्तावित कानून का विरोध किया।

Next Post

बुधनी में दर्दनाक हादसा: ट्राइडेंट फैक्ट्री के पास ट्रक ने बाइक को रौंदा, दो युवकों की मौत

Tue Jul 21 , 2026
बुधनी। छेघरा स्थित ट्राइडेंट फैक्ट्री के समीप मंगलवार की शाम तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक पर सवार दो युवकों को रौंद दिया. दोनों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी. पुलिस ने मर्ग कायम कर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस […]

You May Like