नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे कार्तिक आर्यन

उज्जैन। 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में फिल्म चंदू चैंपियन के लिए बेस्ट एक्टर का सम्मान मिलने के बाद अभिनेता कार्तिक आर्यन उज्जैन स्थित बाबा महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उनके माता-पिता भी मौजूद रहे। कार्तिक ने शयन आरती में हिस्सा लिया, विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामना भी कही।

दर्शन के बाद कार्तिक ने मंदिर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कैप्शन में सिर्फ “जय महाकाल” लिखा। हाल ही में नेशनल अवॉर्ड की घोषणा के बाद उन्होंने अपने परिवार की खुशी का वीडियो भी शेयर किया था। चंदू चैंपियन में शानदार अभिनय के लिए मिला यह सम्मान उनके फिल्मी करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड है।

Next Post

'द इंडिया स्टोरी' का नया पोस्टर जारी, कीटनाशक खेती के खतरों को किया उजागर

Tue Jul 21 , 2026
मुंबई, 21 जुलाई (वार्ता) काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े अभिनीत फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ का नया पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें कीटनाशकों के अत्यधिक इस्तेमाल वाली खेती और उससे जुड़े जनस्वास्थ्य संबंधी खतरों को प्रमुखता से उठाया गया है।फिल्म के निर्माताओं द्वारा जारी नए पोस्टर में कृषि क्षेत्र में […]

You May Like