मप्र विधानसभा का एकादश सत्र आज से, 24 जुलाई तक चलेगी कार्यवाही

भोपाल। मध्य प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा का एकादश सत्र आज सोमवार, 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। सत्र को लेकर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कार्यवाही के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं।

सत्र से पहले विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा के सेंट्रल हॉल में स्थापित पंडित जवाहरलाल नेहरू, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेयी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के तैलचित्रों का अवलोकन किया। इस दौरान विधानसभा के प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा भी उपस्थित रहे।

विधानसभा सचिवालय के अनुसार, सत्र की अधिसूचना जारी होने के बाद अब तक कुल 1,756 प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त हुई हैं। इनमें 900 तारांकित और 856 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं। इसके अलावा 267 ध्यानाकर्षण, 5 स्थगन प्रस्ताव, 20 अशासकीय संकल्प तथा 77 शून्यकाल की सूचनाएं भी प्राप्त हुई हैं।

उल्लेखनीय है कि यह मध्य प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा का एकादश सत्र है, जिसमें विभिन्न जनहित और सरकारी विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।

 

Next Post

पिता की घड़ी बेचकर पहुंचे थे मायानगरी, 25 हफ्ते तक सिनेमाघरों में चलती थीं राजेंद्र कुमार की फिल्में

Mon Jul 20 , 2026
राजेंद्र कुमार की जयंती पर जानिए उनके संघर्ष और सफलता की कहानी। सिर्फ 50 रुपये लेकर मुंबई पहुंचे राजेंद्र कुमार ने मेहनत के दम पर ‘जुबली कुमार’ का खिताब हासिल किया। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राजेंद्र कुमार की जयंती पर आज भी उनका शानदार फिल्मी सफर याद किया जाता […]

You May Like