मॉस्को 20 जुलाई (वार्ता) रूस अमेरिका-ईरान और ईरान-अरब देशों के बीच समझौता कराने में मदद और बातचीत के लिए तैयार है , लेकिन वह खुद को थोपना नही चाहता है।
यह बात रूस के उप विदेश मंत्री अलेक्जेंडर अलीमोव ने कही है।
श्री अलीमोव ने ‘इज़वेस्टिया’ अखबार को बताया, “हम अमेरिका और ईरान के साथ-साथ ईरान और अरबों देशों के बीच मतभेदों के शांतिपूर्ण समाधान में मदद करने के लिए तैयार हैं। हमें अरब-ईरान बातचीत के लिए मंच उपलब्ध कराने में खुशी होगी, लेकिन हम खुद को थोपना नहीं चाहते।”
उन्होंने कहा कि रूस इस्लामाबाद, रियाद और अंकारा सहित सभी संबंधित पक्षों के साथ करीबी संपर्क बनाए हुए है।
उन्होंने कहा, “हम जानते हैं कि पक्षों को बातचीत की मेज पर वापस लाने के प्रयास जारी हैं।”
