ग्वालियर के 1000 बिस्तर अस्पताल में सांप के काटे मरीज को नहीं मिला पलंग, परिजनों ने लगाई गुहार

ग्वालियर: ग्वालियर स्थित 1000 बिस्तर शासकीय अस्पताल के छठवीं मंजिल स्थित डी ब्लॉक में भर्ती एक सांप के काटे मरीज को पलंग उपलब्ध नहीं होने का मामला सामने आया है। मरीज के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन से तत्काल पलंग उपलब्ध कराने की मांग की है।परिजनों के अनुसार, मरीज दिनेश, पिता राय सिंह, निवासी भिंड, को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उनका आरोप है कि भर्ती के बावजूद मरीज को पलंग उपलब्ध नहीं कराया गया, जिससे उपचार के दौरान गंभीर असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन से मानवीय आधार पर तत्काल पलंग उपलब्ध कराने तथा मरीज को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने की मांग की है। समाचार लिखे जाने तक अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।

Next Post

ठेकेदार का मोबाइल छीनकर भागे बाइक सवार

Sat Jul 18 , 2026
जबलपुर: घमापुर थाना अंतर्गत मुलिया बाई धर्मशाला के पास मोटरसाइकिल सवार दो शातिर बदमाशों ने पैदल घर लौट रहे एक प्राइवेट ठेकेदार पर झपट्टा मारकर उनका मोबाइल लूट लिया और पलक झपकते ही रफूचक्कर हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।पुलिस […]

You May Like