
जबलपुर। भ्रष्टाचार मामले को लेकर मध्य भारत मोर्चा के सदस्य बड़ी मात्रा में नोटो की हथकड़ी लेकर लोकायुक्त कार्यालय पहुंचे और महानिदेश भोपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। मोर्चा अध्यक्ष सौरभ यादव ने कहा कि नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबन्धक संजय सिंह को लोकायुक्त द्वारा 2022 में 60 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया था पर अब चार वर्ष हो जाने के बावजूद भी उनके अभियोजन की स्वीकृति नहीं हुई ओर न ही न्यायालय में चालान पेश किया गया मोर्चा के सदस्य प्रतीकात्मक रूप में नोटो की हथकड़ी लेकर पहुंचे थे ताकि कारवाही शीघ्र हो सके। इस दौरान मोर्चा अध्यक्ष सौरभ यादव, दिलीप विश्वकर्मा, नरेश, अमित, रोहित भोजक, राजा, पल्लव शुक्ला, फैज़ल, निहाल यादव, सोनू साहू, राहुल तिवारी, सात्विक भोजक, आमिर, समीर, आसिफ, हर्ष वर्मा, आकाश, एजाज आदि सदस्य उपस्थित थे।
