अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न, लगभग 73 प्रतिशत मतदान

छिंदवाडा, 10 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की अमरवाडा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज शाम छह बजे मतदान संपन्न हो गया और दो लाख 57 हजार से अधिक मतदाताओं में से लगभग 73 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले।

निर्वाचन आयोग के अनुसार मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। आधिकारिक तौर पर शाम पांच बजे तक 72. 89 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ था। इसके बाद एक घंटे में और भी वोट डाले गए।

अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र अमरवाड़ा में कुल 2 लाख 57 हजार 866 मतदाता है। इनमें एक लाख 29 हजार 372 पुरुष, एक लाख 25 हजार 192 महिला और दो अन्य मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए कुल 332 मतदान केंद्र बनाए गए थे और लगभग डेढ़ हजार मतदान कर्मचारी तैनात किए गए।

अमरवाड़ा में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी कमलेश शाह और कांग्रेस के धीरन शाह के बीच है। नवंबर दिसंबर 2023 के विधानसभा चुनाव में श्री शाह ने यहां से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर जीत हासिल की थी। लेकिन लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने काॅग्रेस से त्यागपत्र देकर भाजपा का दामन थाम लिया। इसके बाद उन्होंने विधानसभा से विधायक के तौर पर भी त्यागपत्र दे दिया। इसी के चलते यहां उपचुनाव की नौबत आयी। अब इस उपचुनाव में भाजपा यह सीट काग्रेस से छीनने के प्रयास में जुटी रही। यहां से कुल नौ प्रत्याशी मैदान से है।

छिंदवाडा क्षेत्र पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता कमलनाथ का गढ़ माना जाता रहा है, लेकिन हाल ही में लोकसभा चुनाव में भाजपा के विवेक साहू ने यहां से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी और श्री कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ को पराजित कर ये संसदीय सीट भाजपा के नाम कर दी।

Next Post

यातायात विभाग के एक एएसआई ने स्वयं को गोली मारकर की आत्महत्या

Wed Jul 10 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 10 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कमला नगर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर स्थित पुलिस लाइन में आज सुबह यातायात विभाग के एक एएसआई ने स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों […]

You May Like

मनोरंजन