
इंदौर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को इंदौर से आबूधाबी के लिए सप्ताह में 4 दिन संचालित होने वाली सीधी फ्लाइट का शुभारंभ किया।
उन्होंने एयरपोर्ट पर आबूधाबी की यात्रा करने वाले यात्रियों को टिकट प्रदान कर इस नई अंतरराष्ट्रीय सेवा का विधिवत शुभारंभ किया।
इस फ्लाइट के शुरू होने से इंदौर और मध्य प्रदेश के यात्रियों को विदेश यात्रा में सुविधा होगी और व्यापार, पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
