भारत विकास परिषद का सामाजिक एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान अनुकरणीय- रीती

सीधी। भारत विकास परिषद सीधी शाखा के स्थापना दिवस 10 जुलाई के अवसर पर दायित्व ग्रहण एवं छात्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन रोली मेमोरियल सीधी में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सीधी विधानसभा विधायक श्रीमती रीती पाठक रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में चंद्र मोहन गुप्त एवं बाला प्रसाद गुप्त उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष श्रीमती ऋचा सिंह ने की। कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावी संचालन शाखा सचिव अशोक शुक्ला द्वारा किया गया।

इस अवसर पर सीधी नगर के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं भारत विकास परिषद के अनेक सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि श्रीमती रीती पाठक ने अपने उद्बोधन में भारत विकास परिषद द्वारा सेवा, संस्कार, समर्पण एवं राष्ट्रीय चेतना के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए परिषद के सेवा प्रकल्पों पर प्रकाश डाला। उन्होंने परिषद के सामाजिक एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान की प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। विशिष्ट अतिथियों ने भी अपने उद्बोधन में भारत विकास परिषद सीधी शाखा द्वारा किए जा रहे सेवा एवं सामाजिक कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना की तथा संपूर्ण परिषद परिवार को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यक्रम में परिषद के नवदायित्वधारियों ने अपने दायित्व ग्रहण किए तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। समारोह राष्ट्रगान एवं वंदे मातरम् के साथ गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

Next Post

कॉलोनाइजर ने रातों-रात कुआं खोद तान दी अवैध बाउंड्री

Sat Jul 11 , 2026
जावरा। जावरा क्षेत्र में एक कॉलोनाइजर की मनमानी के चलते हजारों किसानों के सामने भारी संकट खड़ा हो गया है। सेजावता दशहरा मैदान से होते हुए बरखेड़ी और उपलई गांव को जोडऩे वाले पीढी दर पीढी चले आ रहे परंपरागत रास्ते को एक कॉलोनाइजर द्वारा अवैध रूप से बंद कर […]

You May Like